Showing posts with label सुख-शांति. Show all posts
Showing posts with label सुख-शांति. Show all posts

Sunday, February 5, 2017

ज्ञान की बात - सुखी वैवाहिक जीवन का राज...!


          एक दंपत्ति नें जब अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाई तो एक पत्रकार उनका साक्षात्कार लेने पहुंचा । वो दंपत्ति अपने शांतिपूर्ण और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिये प्रसिद्ध थे,  उनके बीच कभी नाम मात्र की भी तकरार नहीं हुई थी ।

          लोग उनके इस सुखमय वैवाहिक जीवन का राज जानने को बेहद उत्सुक थे...

        पत्रकार के पूछने पर पति ने बताया- हमारी शादी के फ़ौरन बाद हम हनीमून मनाने शिमला गये, वहाँ हम लोगो ने घुड़सवारी की, मेरा घोड़ा बिल्कुल ठीक था लेकिन मेरी पत्नी का घोड़ा थोड़ा नखरैल था, उसने दौड़ते-दौड़ते अचानक मेरी पत्नी को गिरा दिया ।

          मेरी पत्नी उठी और घोड़े के पीठ पर हाथ फ़ेर कर कहा - "यह पहली बार है"  और फ़िर उस पर फिर सवार हो गई । 
 
          थोड़ी दूर और चलने के बाद घोड़े ने फ़िर पत्नी को गिरा दिया । पत्नी ने घोड़े से फ़िर कहा - "यह दुसरी बार है"  और फ़िर उस पर सवार हो गयी । लेकिन थोड़ी दूर जा कर घोड़े ने फ़िर उसे गिरा दिया ।
 
          इस बार मेरी पत्नी ने कुछ नहीं कहा, चुपचाप अपना पर्स खोला, पिस्तौल निकाली और उस घोड़े को गोली मार दी ।

          मुझे ये देखकर बहुत गुस्सा आया और मैं जोर से पत्नी पर चिल्लाया - "ये तुमने क्या किया,  पागल हो गयी हो क्या ?"

          तब पत्नी ने मेरी तरफ़ देखा और कहा - "ये पहली बार है" ।

          और बस उसके बाद से हमारी ज़िंदगी सुख और शांति से चल रही है ।